Jabalpur Hospital: जबलपुर के अस्पताल में लगी भीषण आग, हादसे में कई लोगों की मौत की खबर
जबलपुर के एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गंभीर रूप से झुलसने की वजह से 4 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी. इसके साथ ही तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनकी हालात नाजुक बनी हुई है.
Fire Breaks Out In Jabalpur Hospital: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के एक प्राइवेट अस्पताल में भीषण आग (Fire Breaks Out In Hospital) लग गई. हादसे में कई लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. यह आग दमोह नाका शिवनगर स्थित न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगी है. फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है.
जबलपुर के एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गंभीर रूप से झुलसने की वजह से 4 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी. इसके साथ ही तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनकी हालात नाजुक बनी हुई है.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताते हुए "कहा जबलपुर के एक अस्पताल में भीषण अग्नि दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है. स्थानीय प्रशासन और कलेक्टर से निरंतर संपर्क में हूं। मुख्य सचिव को संपूर्ण मामले पर नजर बनाये रखने के लिए निर्देश दिया है. राहत एवं बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान ने घटना में जान गंवाने वाले 4 लोगों के परिजनों के लिए प्रत्येक के लिए 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है.
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan announces ex-gratia of Rs 5 lakhs each for the next of kin of 4 people who lost their lives in the fire incident at Jabalpur Hospital
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 1, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2022 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

