देश

Man Kills Wife For Late Tea: दिल दहला देने वाली घटना! सुबह की चाय में देर होने पर पति ने तलवार से काटा पत्नी का सिर, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, 52 वर्षीय एक व्यक्ति ने मंगलवार को सुबह की चाय लाने में देरी होने पर कथित तौर पर तलवार से अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया.

Man Kills Wife For Late Tea: दिल दहला देने वाली घटना! सुबह की चाय में देर होने पर पति ने तलवार से काटा पत्नी का सिर, आरोपी गिरफ्तार
Man Kills Wife For Late Tea (Photo Credit: NDTV/X)

Delhi Shocker: दिल्ली के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, 52 वर्षीय एक व्यक्ति ने मंगलवार को सुबह की चाय लाने में देरी होने पर कथित तौर पर तलवार से अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया. यह घटना दिल्ली के पास गाजियाबाद के भोजपुर गांव की बताई गई है. धर्मवीर को 50 वर्षीय पत्नी की हत्या के आरोप में हिरासत में लिया गया है, जिसे पुलिस ने चाय बनाने को लेकर उनके बीच हुई बहस बताया है.

रिपोर्ट के अनुसार, महिला के यह कहने पर कि चाय बनाने में समय लगेगा, इस पर आरोपी नाराज हो गया और इसके कारण दोनों के बीच झगड़ा हो गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना के दौरान उनके चार बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे. उसकी चीख सुनकर ग्रामीण दौड़कर उनके घर पहुंचे और पीड़िता को खून से लथपथ मृत पाया. पुलिस ने बताया कि इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया, जिन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2023 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).