देश

Money Laundering Case: एनसीपी नेता हसन मुश्रीफ को ED का समन, चीनी मिल भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता हसन मुश्रीफ को ईडी ने शनिवार को समन भेजा है. हसन मुश्रीफ को चीनी मिल भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को हाजिर होने के लिए कहा गया है.

Money Laundering Case: एनसीपी नेता हसन मुश्रीफ को ED का समन, चीनी मिल भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

Money Laundering Case: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता हसन मुश्रीफ (NCP leader Hasan Mushrif)  को ईडी ने शनिवार को समन भेजा है. हसन मुश्रीफ को चीनी मिल भ्रष्टाचार (Sugar Mill Corruption Case) मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को हाजिर होने के लिए कहा गया है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता मुश्रीफ के कोल्हापुर स्थित आवास पर छापेमारी भी की है.

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने मुश्रीफ पर एक सहकारी चीनी मिल में 100 करोड़ रुपये की अनियमितता और 127 करोड़ रुपये के मनी-लॉन्ड्रिंग घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2023 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).