देश

Amol Kirtikar Khichdi Scam Case: शिवसेना (UBT) नेता अमोल कीर्तिकर की बढ़ी मुश्किलें, ED ने किया तलब

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार शिव सेना (यूबीटी) नेता अमोल कीर्तिकरको कोविड19 खिचड़ी घोटाला मामले में सोमवार को नया समन जारी किया है. ईडी अमोल को समन जारी कर पेश होने को कहा है.

Amol Kirtikar Khichdi Scam Case: शिवसेना (UBT) नेता अमोल कीर्तिकर की बढ़ी मुश्किलें, ED ने किया तलब
Amol Kirtikar - ANI

Amol Kirtikar Khichdi Scam Case: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार शिव सेना (यूबीटी) नेता अमोल कीर्तिकरको कोविड19 खिचड़ी घोटाला मामले में  सोमवार को तलब किया है. मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से शिव सेना (यूबीटी) नेता अमोल कीर्तिकर उम्मीदवार हैं. उनके पिता जहां गजानन कीर्तिकर शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं. वहीं अमोल कीर्तिकर शिव सेना (यूबीटी) के साथ बने हुए है.

जानें क्या है पूरा मामला:

कथित 'खिचड़ी घोटाला' बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) से संबंधित है. महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की सरकार में कोविड-19 महामारी के दौरान फंसे हजारों प्रवासियों को पौष्टिक भोजन परोसने के लिए ठेका दिया था. एमवीए सरकार गिराए जाने के बाद, ईओडब्ल्यू ने संजय राउत के करीबी सुजीत पाटकर और सुनील कदम सहित कई एसएस (यूबीटी) नेताओं के खिलाफ 6.37 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में पिछलेले साल सितंबर में प्राथमिकी दर्ज की थी. मामले में बीएमसी के अधिकारियों और कैटरिंग कंपनियों के कर्मचारियों के खिलाफ भी एफआईआर की गई थी.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2024 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).