Maharashtra: स्कूल में बिस्किट खाने से 257 छात्रों में दिखे फूड पॉइजनिंग के लक्षण, 80 स्टूडेंट्स अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक जिला परिषद स्कूल के 80 छात्रों को पोषण आहार कार्यक्रम के तहत बिस्कुट खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, केकेट जलगांव गांव के स्कूल में शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे बच्चों को मतली और उल्टी की समस्या होने लगी.
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक जिला परिषद स्कूल के 80 छात्रों को पोषण आहार कार्यक्रम के तहत बिस्कुट खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, केकेट जलगांव गांव के स्कूल में शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे बच्चों को मतली और उल्टी की समस्या होने लगी. शिकायत के बाद ग्राम प्रधान और प्रशासन के अधिकारी स्कूल पहुंचे और छात्रों को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की. अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. बाबासाहेब घुघे ने बताया कि बिस्किट खाने के बाद 257 छात्रों में फ़ूड पॉइज़निंग के लक्षण दिखे. इनमें से 153 को अस्पताल लाया गया और कुछ का इलाज करके उन्हें घर भेज दिया गया. यह भी पढ़ें: Bhopal: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के खाने में निकली इल्ली, भोपाल से दिल्ली जा रहे यात्री ने ऑर्डर किया था उपमा, रेलवे पर यात्री ने जताई नाराजगी
देखें पोस्ट:
#Maharashtra | The #students began experiencing nausea and vomiting around Saturday morning at the Keket Jalgaon village #school in Chhatrapati Sambhajinagar.https://t.co/lPBUud87jH
— Hindustan Times (@htTweets) August 18, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2024 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

