Maharashtra Bus Accident Update: महाराष्ट्र के रायगढ़ बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुई, 25 से अधिक घायल
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खोपोली में शनिवार सुबह बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है. वहीं इस हादसे में 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवया गया है. जहां पर लोगों का इलाज चल रहा है.
Maharashtra Bus Accident Update: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खोपोली में शनिवार सुबह बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है. वहीं इस हादसे में 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं. वहीं इससे पहले खोपोली में में हुए हादसे में 7 लोगों की मरने की खबर आई थी. लेकिन रायगढ़ जिला के पुलिस अधिक्षक के अनुसार हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है. रायगढ़ एसपी ने बताया कि बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे. जिसमे अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है. फिलाहल मौके पर राहत बचाव अभियान चलाया जा रहा है, बस को निकालने के लिए क्रेन को बुलाया गया है.
रायगढ़ के एसपी ने बताया कि बस में गोरेगांव इलाके की एक संस्था से जुड़े लोग सवार थे, ये सभी पुणे में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे, वापस लौटते समय इनकी बस गहरी खाई में चली गई. एसपी ने कहा कि बस लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिरी है.
Tweet:
#UPDATE | Maharashtra: 12 people died & more than 25 injured after a bus fell into a ditch in Raigad's Khopoli area. Rescue operations underway: Raigad SP
— ANI (@ANI) April 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2023 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

