Lok Sabha Elections 2024: चुनाव प्रचार में जुटी ममता बनर्जी, जलपाईगुड़ी में एक दुकान पर खुद की हाथों से चाय बनाने के बाद लोगों को परोसा, तस्वीरें वायरल
पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रेसिडेंट ममता बनर्जी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान बुधवार को जलपाईगुड़ी में एक स्थानीय चाय की दुकान पर पहुंची. जहां पर उन्होंने लोगों के लिए चाय बनाने के बाद खुद परोसी
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद देशभर में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है. नेता मतदाताओं को रिझाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. ताकि चुनाव में उनकी पार्टी को जीत मिल सके. इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रेसिडेंट ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान जलपाईगुड़ी में एक स्थानीय चाय की दुकान पर पहुंची. जहां पर उन्होंने लोगों के लिए चाय बनाने के बाद खुद परोसी. चाय बनाने और परोसने की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वहीं मंगलवार को सीएम ममता बनर्जी का सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो वायरल हुआ. जहां वे चुनाव प्रचार के दौरान जलपाईगुड़ी में आदिवासियों से मुलाकात करने के बाद उनके साथ डांस करने के साथ ही ढोल बजाया.
Tweet:
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC अध्यक्ष ममता बनर्जी ने जलपाईगुड़ी में एक स्थानीय चाय की दुकान पर चाय बनाई।
(फोटो सोर्स: टीएमसी) pic.twitter.com/d5HyDmhCfQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2024 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

