देश

Lawyer Shot Dead Video: गाजियाबाद कोर्ट में वकील की गोली मारकर हत्या, मर्डर का वीडियो आया सामने

गाजियाबाद कोर्ट में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने एक वकील की हत्या कर दी. बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब वकील अपने चैंबर में बैठे हुए थे.

Lawyer Shot Dead Video: गाजियाबाद कोर्ट में वकील की गोली मारकर हत्या, मर्डर का वीडियो आया सामने
(Photo Credit: X)

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद कोर्ट में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने एक वकील की हत्या कर दी. बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब वकील अपने चैंबर में बैठे हुए थे. वारदात थाना सिहानीगेट इलाके की है. हमलावर मौके से फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

गाजियाबाद के डीसीपी ने बताया कि जब मोनू चौधरी उर्फ मनोज चौधरी अपने चेंबर में बैठे हुए थे, तभी दो अज्ञात हमलावरों ने वहां आकर गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2023 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).