PM Modi Kerala Road Show Video: केरल में पीएम मोदी का रोड शो, लोगों ने फूल बरसाकर प्रधानमंत्री का किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय दौरे पर केरल में है. केरल पहुंचने पर मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री ने एर्नाकुलम में भव्य रोड शो किया. जिस रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर प्रधानमंत्री का जय-जयकार के साथ फूल बरसा कर स्वागत किया.
PM Modi Road Show Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय दौरे पर केरल में है. केरल पहुंचने पर मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री ने एर्नाकुलम में भव्य रोड शो किया. जिस रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर प्रधानमंत्री का जय-जयकार के साथ फूल बरसा कर स्वागत किया. वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री आज दिन में आन्ध्र प्रदेश में थे. आन्ध्र प्रदेश में अपना दौरा ख़त्म करने के बाद प्रधानमंत्री शाम को केरल पहुंचे. एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्य के सीएम पिनाराई विजयन ने नेदुंबस्सेरी हवाईअड्डे पर स्वागत किया. इस दौरान केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी मौजूद रहे.
पीएम मोदी कल एक शादी समारोह में होंगे शामिल:
पीएम मोदी अपने इस दौरे के दौरान कल यानी 17 जनवरी को मलयालम सुपरस्टार सुरेश गोपी की बेटी की शादी में शामिल होंगे. शादी केरल के गुरुवयूर में श्री कृष्ण मंदिर में होगी. शादी समारोह में सुपरस्टार मोहनलाल अपनी पत्नी, अभिनेता जयराम और उनकी पत्नी, दिलीप और उनकी पत्नी के साथ भी शादी में शामिल होंगे. इस शादी में सुपरस्टार ममूटी के भी शामिल होने की संभावना है.
केरल में पीएम मोदी का रोड शो:
#WATCH | PM Modi holds road show in Ernakulam during his two-day visit to Kerala pic.twitter.com/6ycwXnrGqr
— ANI (@ANI) January 16, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2024 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

