देश

VIDEO: झारखंड में BJP के पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर की दबंगई, युवक से उठक-बैठक करवाने के बाद थूक चटवाया, महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

झारखंड के दुमका में बीजेपी के पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर की दबंगई का एक वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पूर्व विधायक पहले तो एक युवक की पिटाई करने के बाद उसे उठक-बैठक लगवाने के बाद थूक चटवाया

VIDEO: झारखंड में BJP के पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर की दबंगई, युवक से उठक-बैठक करवाने के बाद थूक चटवाया, महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाने का आरोप
Photo Credits Twitter

Ex-MLA Devendra Kunwar Video: झारखंड के दुमका में बीजेपी के पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर की दबंगई का एक वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पूर्व विधायक पहले तो एक युवक की पिटाई करने के बाद उसे उठक-बैठक लगवाने के बाद थूक चटवाया. इसके बाद सभी लोगों के सामने उसे लात मार दी.  बताया जा रहा है कि युवक का नाम तौसिफ है. वह नदी में नहा रही महिलाओं का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था. वीडियो वायरल करने के बाद लोगों को इसके बारे में खबर लगाने पर पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर ने लोगों से शिकायत की. शिकायत के बाद बीजेपी नेता देवेंद्र कुंवर ने उस युवक को लोगों के बीच बुलाया. इसके बाद उसके साथ उन्होंने यह ज्यादाती की.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2023 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).