देश

Jaipur Horror Video: राजस्थान के जयपुर में भीड़ ने मानसिक रूप से बीमार महिला को लात-घूंसों से पीटा, 7 गिरफ्तार

राजस्थान के जयपुर से एक मानसिक रूप से बीमार महिला का बीच सड़क पर सरेआम पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि भीड़ का एक हिस्सा महिला को बीच सड़क पर बेरहमी से पीट रही है.

Jaipur Horror Video: राजस्थान के जयपुर में भीड़ ने मानसिक रूप से बीमार महिला को लात-घूंसों से पीटा, 7 गिरफ्तार
Mob Assaults Woman

Jaipur Horror Video: राजस्थान के जयपुर से एक मानसिक रूप से बीमार महिला का बीच सड़क पर सरेआम पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि भीड़ का एक हिस्सा महिला को बीच सड़क पर बेरहमी से पीट रही है. भीड़ ने महिला को के घर में घुसकर उसे बालों और कपड़ों के साथ खींचते हुए बाहर लाए. जिसके बाद लोगों ने उसके साथ मारपीट की. हालांकि खबर लगते ही मालपुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के आने के बाद भी आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट करना जारी रखा. हालांकि पुलिस ने महिला को किसी तरह से बचाकर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस के अनुसार मामला 20 जुलाई का है. इसका वीडियो अब सामने आया है. मामले में पुलिस का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, उसने धर्म विरोधी बातें घर पर लिख दी थीं. इसके चलते स्थानीय निवासी उग्र हो गए.

Vidoe:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2023 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).