Voter ID Before 18: अठारह साल से पहले भी युवा बनवा सकते हैं वोटर आईडी! कैसे? जानने के लिए देखें Video
अब देश के 17 वर्ष से अधिक आयु के युवा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए एडवांस से एप्लीकेशन दे सकते हैं और अब वोटर लिस्ट में साल में 4 बार नाम दर्ज करवा सकते हैं. 1 जनवरी को 18 वर्ष का होने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है.
हमारे देश में 18 साल की उम्र से वोटिंग का अधिकार है, लेकिन हममें से… कईयों के साथ ऐसा हुआ होगा कि पहली बार वोटिंग करने के वक्त आपकी आयु 18 से ज्यादा हो गई होगी, या कहें कि… आपने 20 या 21 साल की उम्र में पहली बार वोटिंग की होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि तब तक आपका वोटर लिस्ट में नाम ही नहीं होगा और वोटिंग लिस्ट में नाम ऐड करवाने के लिए फॉर्म भरने और तमाम तरह की औपचारिकता पूरी करने के बीच… अगर चुनाव आता भी है… तो आप वोट नहीं कर पाते, क्योंकि आपका वोटर आईडी तब तक बना ही नहीं होता.
लेकिन अब युवाओं को इस तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. क्योंकि अब देश के 17 वर्ष से अधिक आयु के युवा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए एडवांस से एप्लीकेशन दे सकते हैं और अब वोटर लिस्ट में साल में 4 बार नाम दर्ज करवा सकते हैं. 1 जनवरी को 18 वर्ष का होने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2022 05:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

