सावधान! बैंकिंग डिटेल्स चोरी कर रहा SOVA वायरस, SBI ने जारी किया अलर्ट, न करें ये गलती
SOVA वायरस यूजर के फोन में इंस्टॉल हो जाता है. फिर ये यूजर की डिटेल्स की चोरी करने लगता है. इसको अनइंस्टॉल करना भी काफी मुश्किल हो जाता है.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने SOVA वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया है. यूजर्स को SOVA वायरस से सावधान रहने के लिए कहा गया है. आपकी एक गलती से आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है.
SOVA वायरस यूजर के फोन में इंस्टॉल हो जाता है. फिर ये यूजर की डिटेल्स की चोरी करने लगता है. इसको अनइंस्टॉल करना भी काफी मुश्किल हो जाता है. इस वायरस ने 200 से ज्यादा मोबाइल बैंकिंग और क्रिप्टो ऐप्स को टारगेट किया है. इस मैलवेयर के बारे में सबसे पहले सितंबर 2021 में पता चला था.
जब यूजर इन लिंक पर क्लिक करते हैं तो वायरस वाला एंड्रॉयड ऐप उनके फोन में डाउनलोड हो जाता है. ये दिखने में किसी पॉपुलर ऐप जैसे क्रोम, ऐमेजॉन की तरह दिखता है. एक बार फोन में इंस्टॉल होने के बाद ये यूजर्स की सारी डिटेल्स स्कैमर्स तक पहुंचा देता है.
इससे बचने के लिए आपको किसी भी अनजान ऐप को डाउनलोड करने से बचें. इसके अलावा फिशिंग लिंक पर क्लिक ना करें. फोन पर किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी पर्सनल डिटेल्स शेयर ना करें. बैंक से जुड़ी डिटेल्स को किसी के साथ शेयर ना करें.
Don't let malware steal your valuable assets. Always download the trusted apps from reliable sources only. Stay Alert and #SafeWithSBI#SBI #AmritMahotsav #CyberSafety #CyberSecurity #StayVigilant #StaySafe pic.twitter.com/NwAfUle36V
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) September 22, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2022 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

