जरुरी जानकारी

Kamal Nath On Rumours Join BJP: बीजेपी में जाने की अफवाहों पर बोले कांग्रेस नेता कमल नाथ, मीडिया को लेकर कही ये बात- देखें Video

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ और उनके बेटे नकुल के बीजेपी में जाने को लेकर पिछले एक हफ्ते से अफवाह है. बीजेपी में जाने की खबरों के बीच पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने तो अपने मुंह से आज तक कुछ नहीं कहा

Kamal Nath On Rumours Join BJP: बीजेपी में जाने की अफवाहों पर बोले कांग्रेस नेता कमल नाथ, मीडिया को लेकर कही ये बात- देखें Video
Kamal Nath Photo Credits: IANS

Kamal Nath On Rumours Join BJP: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ और उनके बेटे नकुल के बीजेपी में जाने को लेकर पिछले एक हफ्ते से अफवाह है. बीजेपी में जाने की खबरों के बीच मीडिया ने पूर्व सीएम से मंगलवार को सवाल पूछा. जिस पर कमलनाथ ने कहा कि "क्या आपने कभी मेरे मुंह से यह सुना है? आप यानी मीडिया वाले ही यह खबर चलाते हैं और फिर मुझसे इसके बारे में पूछते हैं. पहले, आपको यानी मीडिया को इसका खंडन करना चाहिए". बताना चाहेंगे कि फिलहाल कमलनाथ कांग्रेस के साथ हैं. लेकिन पिछले हफ्ते उनके बारे में अफवाह उड़ी थी कि वे अपने बेटे के साथ बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. जिसको लेकर वे दिल्ली भी गए थे. ऐसा कहा जा रहा है कि बीजेपी के साथ उनकी बात नहीं बनी. जिसके  बाद वे दिल्ली से मध्य प्रदेश वापस लौट आये.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2024 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).