Delhi Budget 2024: दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने पेश किया 76,000 करोड़ का बजट, कहा- दिल्ली में 'राम राज्य' स्थापित करेगी AAP
दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने आज दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली वासियों के लिए आज 76,000 करोड़ रुपए का बजट पेश किया जा रहा है. यह बजट 10 सालों में दिल्ली की बदलती तस्वीर को दर्शाता है.
Delhi Budget 2024: दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने आज दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश किया. उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार का यह बजट 10 सालों में दिल्ली की बदलती तस्वीर को दर्शाता है. दिल्ली में 'राम राज्य' स्थापित करने के लिए हम 9 सालों से दिन-रात प्रयास कर रहे हैं. हमने दिल्ली के लोगों को सुख और समृद्धि प्रदान करने का काम किया है. दिल्ली में अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है.
2014-15 में दिल्ली की GSDP 4.95 लाख करोड़ रुपए थी, जो पिछले 10 साल में ढाई गुना बढ़कर 11.08 लाख करोड़ रुपये हो गई है. इसी तरह 2014-15 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2.47 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 4.62 लाख हो गई है. दिल्ली वासियों के लिए आज 76,000 करोड़ रुपए का बजट पेश किया जा रहा है.
वीडियो देखें:
#WATCH दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा, "2014-15 में दिल्ली की जीएसडीपी 4.95 लाख करोड़ रुपए थी और पिछले दस साल में दिल्ली की जीएसडीपी करीब ढाई गुना बढ़कर 11.08 लाख करोड़ रुपये हो गए है। 2014-15 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2.47 लाख रुपए थी और 2023-24 में ये 4.62 लाख हो गई… pic.twitter.com/DM2u8JG1EA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2024 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

