संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी (Csaba Korosi) इन दिनों भारत दौरे पर हैं. सोमवार को उन्होंने राजधानी दिल्ली में भारत सरकार के नेतृत्व की सराहना की. साबा कोरोसी ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों पर भारत का नेतृत्व अनुकरणीय रहा है. सात दशकों से, भारत और संयुक्त राष्ट्र ने साथ-साथ यात्रा की है. भारत शांति स्थापना में सैनिकों के सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक है.'
बता दें कि साबा कोरोसी अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचे. विदेश मंत्रालय ने उनकी यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि सितंबर 2022 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्षता संभालने के बाद कोरोसी की किसी देश की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है.
India's leadership on global challenges has been exemplary. For seven decades, India and the UN have travelled hand in hand. India is one of the largest contributors of troops to peacekeeping: Csaba Korosi, President, 77th UN General Assembly (UNGA), in Delhi pic.twitter.com/KPMcbp81q9
— ANI (@ANI) January 30, 2023
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)













QuickLY