देश

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका की मदद के लिए आगे आया भारत, खाद्य सहायता के रूप में शुरू की चावल की आपूर्ति

वित्तीय संकट से जूझ रहे श्रीलंका में चावल 500 रुपये किलो तक बिक रहा है. ऐसे में भारत पड़ोसी देश श्रीलंका की मदद के लिए आगे आया है. भारत ने खाद्य सहायता के रूप में श्रीलंका को चावल की आपूर्ति शुरू कर दी है.

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका की मदद के लिए आगे आया भारत, खाद्य सहायता के रूप में शुरू की चावल की आपूर्ति
(Photo Credit : Twitter)

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट (Sri Lanka Economic Crisis) के बीच लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आपातकाल का ऐलान (Emergency in Sri Lanka) कर दिया गया है. श्रीलंका में खाने-पीने के सामान का अकाल पड़ा हुआ है, जो कुछ भी मौजूद है उनकी कीमत इतनी ज्यादा है कि सामान्य नागरिक तो खरीद ही नहीं सकता. श्रीलंका में चावल 500 रुपये किलो तक बिक रहा है. ऐसे में भारत पड़ोसी देश श्रीलंका की मदद के लिए आगे आया है. भारत ने खाद्य सहायता के रूप में श्रीलंका को चावल की आपूर्ति (India Supplying Rice To Sri Lanka) शुरू कर दी है.

व्यापारियों ने दक्षिण भारत से 40,000 टन चावल लोड करना शुरू कर दिया हैं. प्रमुख त्योहार से पहले चावल की खेप श्रीलंका पहुंच जाएगी. भारत 2022 में श्रीलंका को कम से कम 300,000 टन चावल भेजेगा. शिपमेंट से आपूर्ति बढ़ सकती है, श्रीलंका में कीमतें कम हो सकती हैं

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2022 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).