देश

UP: थाने में महिला कांस्टेबल के साथ अभद्रता, वीडियो वायरल होने के बाद गालीबाज सिपाही सस्पेंड

वायरल वीडियो में मुख्य आरक्षी एक महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए नजर आ रहा है. वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आरोपी मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है.

UP: थाने में महिला कांस्टेबल के साथ अभद्रता, वीडियो वायरल होने के बाद गालीबाज सिपाही सस्पेंड
(Photo : X)

लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां हेड कांस्टेबल का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक महिला कांस्टेबल के साथ अभद्रता करता नज़र आ रहा है. कृष्णानगर थाने की विजयनगर पुलिस चौकी पर शुक्रवार दोपहर सरोजनीनगर थाने में तैनात मुख्य आरक्षी का एक वीडियो वायरल हो गया.

वायरल वीडियो में मुख्य आरक्षी एक महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए नजर आ रहा है. वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आरोपी मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है.

वीडियो में दिख रहा सिपाही रंजन प्रताप सिंह है, जोकि वर्तमान में सरोजनीनगर थाने पर मुख्य आरक्षी पद पर तैनात है और अलीनगर सुनहरा में रहता है. वीडियो में दिख रही महिला जिसके खिलाफ सिपाही ने किरायेदारी में रुपये की लेन देन को लेकर कृष्णानगर थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था. शुक्रवार को मुकदमे में आरोपित महिला पुलिस चौकी पर अपना सामान लेने आई थी. जहां मुकदमे में वादी सिपाही ने पुलिस के सामने ही महिला से अभद्रता करते हुए अभद्रता की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ.'

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2023 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).