Ankita Bhandari Murder Case के बाद एक्शन में BJP, आरोपी पुलकित के पिता और भाई को पार्टी से निकाला
अंकिता भंडारी हत्याकांड के मद्देनजर भाजपा ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है.
अंकिता भंडारी हत्याकांड के मद्देनजर भाजपा ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है. अंकित आर्य को उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष के पद से भी हटा दिया है.
आपको बता दें किपौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विधानसभा इलाके के एक प्राइवेट रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी 19 साल की थी. अंकिता बीते 18-19 सितंबर से गायब थी. शनिवार सुबह पुलिस को अंकिता का शव मिल गया. पुलिस को अंकिता की डेडबॉडी चिल्ला पावर हाउस के पास से मिली है. फिलहाल परिजनों की मौजूदगी में शव को ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है. DGP ने कहा कि इस मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. अंकिता भंडारी पर पुलकित के भाई अंकित आर्य को स्पेशल सर्विस देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था.
अंकिता भंडारी हत्याकांड के मद्देनजर भाजपा ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। pic.twitter.com/qIG6RwREDs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2022
अंकिता भंडारी हत्याकांड के मद्देनजर मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के भाई और भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे अंकित आर्य को उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया है। pic.twitter.com/5ozi3nEOXZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2022 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

