Horrifying Video: स्कूल से लौट रही बच्ची को गाय ने सींग से उछाला, फिर पटककर पैरों से रौंदा
चेन्नई से एक दिलदहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है. यहां स्कूल से लौट रही एक बच्ची पर गाय ने हमला कर दिया. यह घटना इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
चेन्नई से एक दिलदहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है. यहां स्कूल से लौट रही एक बच्ची पर गाय ने हमला कर दिया. यह घटना इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बैग टांगे हुए बच्ची अपने छोटे भाई और मां के साथ चल रही थी तभी वहां मौजूद दो गायों में से एक गाय भड़क जाती है और उसे अपने सींग से बच्ची को उछालकर पटक देती है. इसके बाद गाय लगातार उस पर हमला करती है. इस बीच चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर गाय को भगाने की कोशिश करते हैं. इस दौरान गाय बार-बार बच्ची पर हमला करती रही. कई कोशिशों के बाद गाय को वहां से भगाया गया. जानकारी के मुताबिक गाय के हमले से बच्ची जख्मी हो गई. उसे शरीर पर कई चोटें आई हैं.
An aggressive cow attacked a schoolgirl repeatedly as she was walking back home in Chennai. pic.twitter.com/8MzwpVxAdo— TIMES NOW (@TimesNow) August 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2023 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

