देश

Sabrimala Temple: सबरीमाला मंदिर में भक्तों को नहीं मिलेगा पवित्र 'अरावण' प्रसाद, केरल हाईकोर्ट के आदेश पर बिक्री हुई बंद

केरल हाईकोर्ट ने बुधवार को त्रावणकोर देवासम बोर्ड (टीडीबी) को अरावण प्रसाद के वितरण को तुरंत रोकने के आदेश दिया है, जिसके बाद सबरीमाला मंदिर में इस प्रसाद की बिक्री पर रोक लगा दी गई है.

Sabrimala Temple: सबरीमाला मंदिर में भक्तों को नहीं मिलेगा पवित्र 'अरावण' प्रसाद, केरल हाईकोर्ट के आदेश पर बिक्री हुई बंद
सबरीमाला मंदिर (Photo Credits: Twitter)

Sabrimala Temple: केरल (Kerala) के मशहूर सबरीमाला मंदिर (Sabrimala Temple) में आने वाले भक्तों को अब पवित्र अरावण प्रसाद (Aravan Prasad) नहीं मिलेगा. दरअसल, केरल हाईकोर्ट (Kerala High Court) के आदेश के बाद इस प्रसाद की बिक्री और निर्माण पर रोक लगी दी गई है. केरल हाईकोर्ट ने बुधवार को त्रावणकोर देवासम बोर्ड (टीडीबी) को अरावण प्रसाद के वितरण को तुरंत रोकने के आदेश दिया है. कीटनाशक युक्त इलायची से बने अरावण प्रसाद का यहां खासा महत्व बताया जाता है. बता दें कि इस साल भारी तादात में तीर्थयात्री मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और अरावण खरीदने के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें केवल अप्पम दिया गया.

देखें ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2023 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).