देश

Heavy Rainfall Alert: देश के इन चार राज्यों में भारी बारिश की संभावना, IMD ने दी चेतावनी

आईएमडी ने अगरे चार दिनों के दौरान उत्तराखंड, बिहार, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है.

Heavy Rainfall Alert: देश के इन चार राज्यों में भारी बारिश की संभावना, IMD ने दी चेतावनी
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

Heavy Rainfall Alert: देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश के चलते लोगों का जन जीवन खासा प्रभावित हो रहा है. देश में जगह-जगह बारिश (Rainfall)  से बाढ़ जैसे हालात बने हुए है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) यानी आईएमडी (IMD) ने देश के चार राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने अगरे चार दिनों के दौरान उत्तराखंड (Uttarakhand), बिहार (Bihar), सिक्किम (Sikkim) और अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में भारी बारिश (Heavy Rainfall) की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान उत्तराखंड, बिहार, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश हो सकती है, जबकि देश के अन्य हिस्सों में अगल एक हफ्ते के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है. यह भी पढ़ें: Uttarakhand: मौसम विभाग ने हरिद्वार, मसूरी जिले में भारी बारिश के बीच अलर्ट जारी किया, निचले इलाकों में भरा पानी

देखें ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2023 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).