Heavy Rainfall Alert: तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश की चेतावनी! IMD ने 3 और 4 दिसंबर के लिए जारी किया अलर्ट
IMD ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 3 और 4 दिसंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा (115.6 से 204.4 मिमी) होने की संभावना है. सुरक्षित रहें और तैयार रहें!
बीते कई दिनों से कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है. कई जगहों पर बारिश और ओले गिरे हैं. भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान परिचंरण बना हुआ है, जिसकी वजह से दक्षिण भारत के कई राज्य प्रभावित होंगे.
IMD ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 3 और 4 दिसंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा (115.6 से 204.4 मिमी) होने की संभावना है. सुरक्षित रहें और तैयार रहें!
बंगाल की खाड़ी में बने कम दवाब वाला क्षेत्र धीरे धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा. जो चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा. IMD ने तमिलनाडु, केरल और तटीय इलाकों के मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है.
तैनात की गई NDRF की टीमें
भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए चेन्नई नगर निगम ने लोगों की सहायत के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है, जबकि तूफान की चेतावनी के मद्देनजर चेन्नई, चेंगलपेट और विल्लुपुरम जिलों में एनडीआरएफ की पांच टीमें तैनात की गई हैं.
Heavy rainfall alert! 🌧 #TamilNadu, #Puducherry & #Karaikal are likely to get isolated Heavy to Very Heavy rainfall (115.6 to 204.4 mm) on 3rd & 4th December. Stay safe and stay prepared! pic.twitter.com/JCmZN5T8zM
— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 2, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2023 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

