देश

Heatwave Alert: दिल्ली-यूपी समेत 4 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जानें कब मिलेगी गर्मी से निजात

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-यूपी समेत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और राजस्थान के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में तापमान 44 से 48 °C के बीच रहने की संभावना है. इस दौरान 2-3 दिनों तक लू राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

Heatwave Alert: दिल्ली-यूपी समेत 4 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जानें कब मिलेगी गर्मी से निजात
Credit -Pixabay

Heatwave Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-यूपी समेत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और राजस्थान के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में तापमान 44 से 48 °C के बीच रहने की संभावना है. इस दौरान 2-3 दिनों तक लू राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. बीते सोमवार की बात करें तो राजस्थान का फलोदी जिला सबसे गर्म रहा. यहां अधिकतम तापमान 49.4 डिग्री रहा. इसके अलावा दिल्ली के मंगेशपुर में 48.8, एमपी के निवाड़ी में 48.7, पंजाब के भटिंडा में 48.4, यूपी के झांसी में 48.1, महाराष्ट्र के नागपुर (विदर्भ) में 45.6, गुजरात के कांडला में 45.3, हिमाचल प्रदेश के ऊना में 44.0 और जम्मू कश्मीर के भडेरवा में अधिकतम तापमान 34.6 दर्ज किया गया.

दिल्ली-यूपी समेत 4 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2024 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).