Gujarat: सेना ने हुक बनाकर 300 फीट गहरे बोरवेल में फंसे शिवम को ऐसे बचाया, सामने आया रेस्क्यू का वीडियो
गुजरात के सुरेंद्रनगर के ध्रांगधरा तालुका के दूधपुर गांव में एक बोरवेल से डेढ़ साल के बच्चे को बचाया गया. भारतीय सेना की एक टीम ने मंगलवार रात शिवम को बचाया और उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. ध्रांगधरा मिल्रिटी स्टेशन को सहायक पुलिस अधीक्षक का फोन आया था जिसमें दूधपुर गांव में एक संकीर्ण बोरवेल में गिरे एक शिशु को बचाने का अनुरोध किया गया था.
गुजरात (Gujarat) के सुरेंद्रनगर के ध्रांगधरा तालुका के दूधपुर गांव में एक बोरवेल से डेढ़ साल के बच्चे को बचाया गया. भारतीय सेना की एक टीम ने मंगलवार रात शिवम को बचाया और उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. ध्रांगधरा मिल्रिटी स्टेशन को सहायक पुलिस अधीक्षक का फोन आया था जिसमें दूधपुर गांव में एक संकीर्ण बोरवेल में गिरे एक शिशु को बचाने का अनुरोध किया गया था.
क्विक रिएक्शन टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि 300 फीट गहरे बोरवेल में शिवम 25 फीट पर फंसा हुआ है. बचाव पक्ष के एक बयान में कहा गया है कि पानी बच्चे की नाक तक पहुंच गया था, लेकिन फिर भी वह सांस ले रहा था और उसकी चीखें सुनी जा सकती थीं.
टीम ने बड़ी चतुराई से एक धातु के हुक को संशोधित किया और उसे मनीला की रस्सी से बांधकर बोरवेल के नीचे भेज दिया. कुछ ही मिनटों में हुक बच्चे की टी-शर्ट में फंस गया और रस्सी को धीरे-धीरे सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया. बचाए गए बच्चे को सुरेंद्रनगर के सीयू शाह अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है.
#WATCH | Indian Army safely rescues 18-month old Shivam who had accidentally fallen into a 300-ft borewell in Dudhapur village located 20 km from Dhrangadhra Taluka of Surendranagar district, Gujarat
(Source: Defence PRO, Gujarat) pic.twitter.com/b58KM4kRCl
— ANI (@ANI) June 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2022 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

