Gujarat: तीस्ता सीतलवाड़ के घर पहुंची ATS, सुप्रीम कोर्ट ने जांच की बताई थी जरूरत
गुजरात दंगों में सीतलवाड़ की भूमिका पर भी सुप्रीम अदालत ने और जांच की जरूरत बताई थी. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था जितने लोग कानून का खिलवाड़ कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए.
2002 गुजरात दंगों पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने पीएम नरेंद्र मोदी को एसआईटी द्वारा मिली क्लीन चिट के खिलाफ जाकिया जाफरी की याचिका को खारिज करते हुए तल्ख टिप्पणी की थी. फैसले के अगले दिन यानि आज एटीएस तीस्ता सीतलवाड़ के मुंबई स्थित घर पहुंची है.
बता दें कि गुजरात दंगों में सीतलवाड़ की भूमिका पर भी सुप्रीम अदालत ने और जांच की जरूरत बताई थी. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था जितने लोग कानून का खिलवाड़ कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए.
इससे पहले शनिवार सुबह एक इंटरव्यू में गृह मंत्री अमित शाह ने भी तीस्ता सीतलवाड़ का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि सीतलवाड़ का एनजीओ पूरे केस में खासा सक्रिय था.
Gujarat ATS team reaches Teesta Setalvad's residence in Mumbai related to a case on her NGO pic.twitter.com/N2hkuqPG00
— ANI (@ANI) June 25, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2022 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

