देश

UP Shocker: ग्रेटर नोएडा में लोगों ने पार की सारी हदें, चोरी के शक में दो नाबालिग लड़कों के प्राइवेट पार्ट में डाला Red Chilli पाउडर, तीन लोग गिरफ्तार- VIDEO

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से दो किशोरों के चोरी के शक में पिटाई के बाद प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर डालने का मामला सामने आया है. वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

UP Shocker: ग्रेटर नोएडा में लोगों ने पार की सारी हदें, चोरी के शक में दो नाबालिग लड़कों के प्राइवेट पार्ट में डाला Red Chilli पाउडर, तीन लोग गिरफ्तार- VIDEO

 UP Shocker: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से दो किशोरों के चोरी के शक में पिटाई के बाद प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर डालने का मामला सामने आया है. वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकरी के अनुसार घटना बीते शनिवार की बताई जा रही है. लोगों ने दो लडको को चोरी के शक में पहले पकड़ा. दोनों लड़को के पिटाई करने के बाद जब इससे भी इनका दिल नहीं भरा तो भरी भीड़ में उनके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया. जिसकी शिकायत परिवार वालों ने पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 342, 352 भादवि व 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.  आरोपियों की पहचान मोहरपाल पुत्र प्रेमराज, विशाल पुत्र पदम सिंह और उत्तम कुमार पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2023 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).