देश

Padma Bhushan to Sundar Pichai: गूगल सीईओ सुंदर पिचाई पद्म भूषण से सम्मानित, कहा- भारत के लोगों का आभारी हूं

50 वर्षीय पिचाई को शुक्रवार को सैन फ्रांसिस्को में उनके करीबी परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

Padma Bhushan to Sundar Pichai: गूगल सीईओ सुंदर पिचाई पद्म भूषण से सम्मानित, कहा- भारत के लोगों का आभारी हूं
Padma Bhushan to Sundar Pichai (Photo Credit : Twitter/ANI)

राजदूत तरणजीत एस संधू (Ambassador Taranjit S Sandhu) ने सैन फ्रांसिस्को में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Google CEO Sundar Pichai) को पद्म भूषण (Padma Bhushan) सौंपा. इस दौरान तरणजीत एस संधू ने कहा "मदुरै से माउंटेन व्यू तक की उनकी प्रेरणादायक यात्रा, भारत-अमेरिका आर्थिक और तकनीकी को मजबूत करती है, संबंधों, वैश्विक नवाचार में भारतीय प्रतिभा के योगदान की पुष्टि करता है."

वहीं सुंदर पिचाई ने कहा, मैं इस अपार सम्मान के लिए भारत सरकार और भारत के लोगों का बहुत आभारी हूं. भारत मेरा एक हिस्सा है, और मैं गूगल और भारत के बीच महान साझेदारी को जारी रखने की उम्मीद करता हूं, क्योंकि हम प्रौद्योगिकी के लाभ लाने के लिए मिलकर काम करते हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2022 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).