Goa Elections: गोवा में 14 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश, वेलेंटाइन डे के दिन होना है मतदान
गोवा सरकार ने 14 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया, गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे.
Goa Assembly Election 2022, 8 फरवरी: गोवा सरकार ने 14 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) घोषित किया है. गोवा की 40 सीटों पर 14 फरवरी (14 February) यानि वेलेंटाइन डे (Valentine Day) के दिन विधानसभा चुनाव के लिए मतदान (Polls)होंगे. अपने अस्थिर और उथल-पुथल भरे राजनीतिक घटनाक्रम के लिए जानी जाने वाली गोवा की राजनीति गर्म होती जा रही है क्योंकि विधानसभा चुनावों के लिए दावेदारों का एक समूह युद्ध की रेखा खींच रहा है. वहीं भाजपा पिछले एक दशक से गोवा पर शासन कर रही है. मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस प्रमुख दावेदार बनी हुई है, गोवा के चुनावी मैदान में टीएमसी और आप के आक्रामक रवैये ने इस लड़ाई को और रोमांचक बना दिया है.
गोवा सरकार ने 14 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया, गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे।#GoaElections pic.twitter.com/U9Y0ZiUpgV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2022 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

