New Indian Army Chief: जनरल मनोज पांडे ने संभाला थल सेनाध्यक्ष का कार्यभार, जानें उनके बारे में सबकुछ
देश को आज नया सेना प्रमुख मिल गया है. जनरल मनोज पांडे ने आज थल सेनाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया. वह 29वें सेना प्रमुख और कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी हैं जिन्हें यह अवसर मिला है.
30 अप्रैल: देश को आज नया सेना प्रमुख मिल गया है. जनरल मनोज पांडे ने आज थल सेनाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया. वह 29वें सेना प्रमुख और कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी हैं जिन्हें यह अवसर मिला है. जनरल मनोज मुकुंद नरवने ने उन्हे पदभार ग्रहण करावाया. पंजाब में 'चीनी ड्रोन' को बीएसएफ ने मार गिराया, भारत-पाकिस्तान सीमा से कर रहा था घुसपैठ
जनरल मनोज पांडे इससे पहले ईस्टर्न कमांड के कमांडिंग ऑफिसर रह चुके हैं और अंडमान एंड निकोबार कमांड के कमांडर इन चीफ का पद भी संभाल चुके हैं. जनरल मनोज पांडे को परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल दिया गया है.
जनरल मनोज पांडे जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर 117 इंजीनियर रेजिमेंट की अगुआई भी कर चुके हैं. ऑपरेशन पराक्रम के दौरान वह रेजिमेंट कमांडर थे. इसके बाद उन्होंने आर्मी वॉर कॉलेज, महू में दाखिला लिया और हायर कमांड कोर्स पूरा किया. फिर उन्हें हेडक्वॉर्टर 8 माउंटेन डिवीजन में कर्नल क्यू नियुक्त किया गया. मेजर जनरल के पद पर पदोन्नति के बाद जनरल पांडे ने 8 माउंटेन डिवीजन की कमान संभाली, जो पश्चिमी लद्दाख में ऊंचाई वाले अभियानों में शामिल थाय
उन्होंने सेना मुख्यालय में सैन्य अभियान निदेशालय में अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) के रूप में काम किया. लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पदोन्नत होकर उन्होंने दक्षिणी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ की जिम्मेदारी भी संभाली.
General Manoj Pande today took over as Chief of Army Staff from General Manoj Mukund Naravane. He is the 29th Army Chief and the first officer from the Corps of Engineers to get this opportunity. pic.twitter.com/tfRqFU9Jsa
— ANI (@ANI) April 30, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2022 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

