Garlic Price Hike: लहसुन पर महंगाई की मार, कीमतों में कब आएगी गिरावट?- VIDEO
लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद समेत यूपी के तमाम बड़े शहरों में एक किलो लहसुन की कीमत 500 से 600 रुपए तक पहुंच गई है. जिन व्यापारियों के पास माल है वे अपने हिसाब से लहसुन बेच रहे हैं. हालांकि, अगले महीने रेट कम होने की संभावना है.
Garlic Price Hike: यूपी में लहसुन की कीमतें आसमान छू रही हैं. लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद समेत राज्य के तमाम बड़े शहरों में एक किलो लहसुन की कीमत 500 से 600 रुपए तक पहुंच गई है. खरीददारों का कहना है कि पहले लहसुन 100-120 रुपए प्रति किलो का मिलता था. अब 500 से 600 रुपए प्रति किलो हो गया है. इस वजह से कई बार बिना लहसुन के काम चलाना पड़ता है. वहीं, सब्जी बेचनेवालों का कहना है कि लहसुन की बिक्री पर बहुत असर हुआ है. पिछले 7 महीने से हर दिन दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है. मंडी में लहसुन 400 से 450 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा है. बाजार में किसानों के पास माल नहीं है. जिन व्यापारियों के पास माल है वे अपने हिसाब से लहसुन बेच रहे हैं. हालांकि, अगले महीने रेट कम होने की संभावना है.
देखें VIDEO:
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: विक्रेता शिवकुमार ने बताया, "लहसुन की बिक्री पर बहुत असर है। पिछले 7 महीने से रोज दामों में इजाफा होता जा रहा है। मंडी में लहसुन 400 से 450 का आ रहा है। कई लोग बिना लहसुन लिए जा रहे हैं। बाजार में किसानों के पास माल नहीं है व्यापारियों के पास माल है वे… https://t.co/fCvDigDKvI pic.twitter.com/nAL9ESSAI3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2024 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

