First Pic: देखें अनंत की दुल्हनियां राधिका की पहली झलक, खुबसुरत लहंगें में बेहद खुश नजर आई अंबानी परिवार की बहू
राधिका मर्चेंट की दुल्हनिया के रूप में पहली तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी में एक नया पल सामने आया है, जिसने सबके दिल जीत लिए हैं. राधिका मर्चेंट की दुल्हनिया के रूप में पहली तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं. स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, "एक परी की कहानी जीवंत हो गई है". राधिका ने लहंगा पहन रखा है जो बेहद ख़ूबसूरत है. उनका यह लुक सबका मन मोह लेने वाला है.
The first pics of #RadhikaMerchant as the bride are here!
“A fairytale come to life," stylist #RheaKapoor wrote as she shared the first pictures of the bride 💍🎉
More details here 🔗 https://t.co/2UgpYyqsY7 #AnantAmbani pic.twitter.com/XGg2MinZne
— Hindustan Times (@htTweets) July 12, 2024
बई के जियो वर्ल्ड सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी का जश्न चल रहा है! यह शादी साल की सबसे बड़ी शादी है और इसमें देश और विदेश से VVIP मेहमान शामिल हुए हैं. कार्दशियन बहनें, जॉन सीना, रीमा जैसे हॉलीवुड और अंतर्राष्ट्रीय सेलेब्रिटीज भी इस शादी के गवाह बने हैं. बॉलीवुड के सितारे भी इस भव्य शादी में शामिल हुए हैं. हिरोइनों ने अपने फैशन सेंस से सबका मन मोह लिया है.
अनंत-राधिका की शानदार शादी सालों तक याद रहेगी. दूल्हा करोड़ों रूपये की लक्ज़री कार में शादी स्थल पहुंचा. अनंत दूल्हे के रूप में बहुत हैंडसम लग रहे थे. उन्होंने अपने शादी के लुक से फिर से वंतारा को प्रमोट किया. अंबानी परिवार का हर सदस्य शादी में शाही अंदाज में नजर आया. अनंत-राधिका की शादी के ये समारोह 14 जुलाई तक जारी रहेंगे.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2024 11:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

