Eve Of Republic Day 2022: 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संबोधन- यहां देखें लाइव
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) मंगलवार को 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करेंगे. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शाम 7 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे.
नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) मंगलवार को 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या (Eve Of Republic Day 2022) पर देश को संबोधित करेंगे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शाम 7 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. राष्ट्रपति कोविंद के भाषण का आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा, और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में प्रसारण किया जाएगा.
हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा इसका प्रसारण क्षेत्रीय भाषाओं में किया जाएगा. आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9.30 बजे से क्षेत्रीय भाषा में इसका प्रसारण करेगा.
राष्ट्रपति के संबोधन को प्रेस सूचना ब्यूरो इंडिया या डीडी नेशनल के यूट्यूब चैनल के ट्विटर हैंडल पर भी लाइव देखा जा सकता है.
यहां देखें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संबोधन लाइव
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2022 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

