देश

UPSC Final Result 2021: सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित, TOP-3 में लड़कियों ने मारी बाजी, श्रुति शर्मा बनी टॉपर

परीक्षा के नतीजे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. परीक्षा में श्रुति शर्मा ने टॉप किया है.

UPSC Final Result 2021: सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित, TOP-3 में लड़कियों ने मारी बाजी, श्रुति शर्मा बनी टॉपर
exam

UPSC Civil Services Final Result 2021: यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) ने सोमवार को सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल के नतीजे घोषित कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अपने नतीजे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (UPSC Official Website) upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं. परीक्षा में श्रुति शर्मा (Shruti Sharma UPSC Topper) ने टॉप किया है. वहीं अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने क्रमशः दूसरे और तीसके स्थान पर रहीं.

सिविल सेवा परीक्षा 2021 के टॉपर

  1. पहला स्थान - श्रुति शर्मा
  2. दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल
  3. तीसरा स्थान - गामिनी सिंगला
  4. चौथा स्थान - ऐश्वर्य वर्मा
  5. पांचवा स्थान - उत्कर्ष द्विवेदी
  6. छठा स्थान - यक्ष चौधरी
  7. सातवां स्थान - सम्यक एस जैन
  8. आठवां स्थान - इशिता राठी
  9. नौवां स्थान - प्रीतम कुमार
  10. दसवां स्थान - हरकीरत सिंह रंधावा

यूपीएससी सिविल सर्विसेस फाइनल रिजल्ट के अंतर्गत ऐसे सभी उम्मीदवारों की सूची की गई है जिन्हें अंतिम रूप से नियुक्ति के लिए चयनित किया गया है. इसके साथ ही, आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार, आरक्षित उम्मीदवारों की सूची भी जारी की गई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2022 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).