Goa Board HSSC Result 2023: गोवा बोर्ड एचएसएससी आज शाम इस समय जारी करेगा 12वीं के नतीजे, gbshsegoa.net पर करें परिणाम चेक
गोवा में 12 वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार ख़त्म हुआ. गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) आज शाम शानिवर शाम 4: 30 बजे परिणाम जारी करने जा रहा है
Goa Board HSSC Result 2023: गोवा में 12 वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार ख़त्म हुआ. गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) आज शाम शानिवर शाम 4:30 बजे परिणाम जारी करने जा रहा है. जिसके बारे में बोर्ड ने अधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है. परिणाम जारी होने के बाद छात्र गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट को ऑनलाइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in और results.gbshsegoa.net पर जाकर चेक कर सकते हैं.
बता दें कि गोवा बोर्ड 12वीं की परीक्षा दो टर्म में हुई थी. फर्स्ट टर्म की परीक्षा नवंबर में जबकि सेकेंड टर्म की परीक्षा मार्च महीने में खत्म हुई थी. गोवा बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 19,802 छात्रों ने भाग लिया था, जिसमें 9,930 लड़के और 9,872 लड़कियां हैं.
Tweet:
Goa Board HSSC Result 2023: GBSHSE to Release Class 12 Results Today At 4:30 PM #GoaBoard #HSSCResult #GoaHSSC #GBSHSE https://t.co/8erRuylXs8
— LatestLY (@latestly) May 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2023 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

