Shocking Video: दिल्ली में बेखौफ बदमाश, बंदूक की नोक पर दो लोगों ने महिला से लूटी सोने की चेन, वारदात CCTV में कैद
देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं. राहत चलते महिलाओं के चेन छीन ले रहे हैं. ऐसा ही एक मामला दिल्ली के रोहिणी जिले के केएन काटजू मार्ग थाना क्षेत्र से आया है. दो बदमाशों ने एक महिला से बंदूक की नोक पर सोने की चेन को छीन ली.
Shocking Video: देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं. राहत चलते महिलाओं के चेन छीन ले रहे हैं. ऐसा ही एक मामला दिल्ली के रोहिणी जिले के केएन काटजू मार्ग थाना क्षेत्र से आया है. दो बदमाशों ने एक महिला से बंदूक की नोक पर सोने की चेन को छीन ली. दिल्ली पुलिस के मुताबिक मामला 13 अप्रैल की शाम का है, जब एक महिला एक दुकान के पास खड़ी थी. उस वक्त एक बाइक पर दो लुटेरे महिला के पास पहुंचते हैं. दोनों में से एक अपनी पिस्टल निकालता है और महिला से चेन लूट कर फरार हो जता है . इस दौरान महिला दुकान के अंदर गिर भी जाती है और जोर जोर से चिल्लाती है लेकिन लुटेरे चेन छीन कर भाग जाते हैं. दोनों बदमाश महिला का चेन छिनकर जरूर भाग गए. लेकिन वे सीसीटीवी में कैद हो गए. पुलिस का कहना है कि दोनों बदमाशों को सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
Video:
#WATCH | Two bike-borne men snatched chain from a woman at gunpoint, in Delhi's Rohini area on April 13; police investigation underway: Delhi Police
(Source: CCTV footage) pic.twitter.com/L2xR72NIvR
— ANI (@ANI) April 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2023 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

