National Mourning Today: शिंजो आबे के लिए देश में आज राष्ट्रीय शोक, लाल किला-राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया गया
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद देश में राष्ट्रीय शोक देखा गया, जिसके बाद लाल किला, राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया गया.
National Mourning Today, दिल्ली: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या Former (Japanese PM Shinzo Abe assassinated) के बाद देश में राष्ट्रीय शोक देखा गया जिसके बाद लाल किला, राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया गया. शिंजो आबे की हत्या कल 8 जुलाई को एक व्यक्ति द्वारा गोली मारकर की गई थी.
आबे के निधन पर पीएम मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जताया है. आबे का भारत के साथ गहरा रिश्ता होने की वजह से भारत सरकार ने उनके निधन पर कल शनिवार को एक दिन के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की हैं.
शिंजो आबे निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं. वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे. उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. पीएम ने आगे लिखा कि अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी. अपनी हाल की जापान यात्रा के दौरान, मुझे शिंजो आबे से दोबारा मिलने और कई मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला. वह हमेशा की तरह मजाकिया थे. मुझे क्या पता था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात होगी. उनके परिवार और जापानी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना."
दिल्ली: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद देश में राष्ट्रीय शोक देखा गया जिसके बाद लाल किला, राष्ट्रपति भवन में the national flag was flown at half-mast
शिंजो आबे की हत्या कल 8 जुलाई को एक व्यक्ति द्वारा गोली मारकर की गई थी। pic.twitter.com/7gnsSJsxRN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2022 07:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

