Delhi: पूर्व BJP नेता नवीन जिंदल के घर पर तैनात PCR पर किया गया हमला, परिवार की जान को बताया खतरा
पैगंबर मोहम्मद पर बयान देकर नवीन जिंदल विवादों में रहे थे. इसके बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था.
Naveen Jindal, PCR Attacked: दिल्ली भाजपा के पूर्व नेता नवीन जिंदल की सुरक्षा में तैनात पीसीआर वैन पर शनिवार की रात अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. नवीन जिंदल ने रविवार सुबह ट्वीट करते हुए कहा कि इस्लामिक जिहादियों से मेरे परिवार की जान को खतरा है.
नवीन जिंदल ने लक्ष्मी नगर थाना प्रभारी पर आरोप भी लगाया कि वे अक्सर अपने तीन-चार पुलिस कर्मियों के साथ आते हैं और फोटो खिंचवाकर चले जाते हैं. कई बार मैंने जान की खतरे को लेकर उनसे बात कि तो लक्ष्मी नगर थाना प्रभारी ने कहा कि थाने में स्टाफ की कमी है, हम कहां से और कैसे पुलिस कर्मी तैनात करें.
इससे पहले नवीन जिंदल ने 29 जून को ट्वीट कर कहा था कि मुझे तीन ईमेल आयी है, जिसमें उदयपुर में भाई कन्हैयालाल की गर्दन काटने का विडियो अटैच करते हुए मेरी और मेरे परिवार की भी ऐसी गर्दन काटने की धमकी दी गई है. मैंने PCR को सूचना दे दी है. बता दें कि पैगंबर मोहम्मद पर बयान देकर नवीन जिंदल विवादों में रहे थे. इसके बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था.
मेरे परिवार की जान को इस्लामिक जिहादियो से ख़तरा है मैं एक माह मे @DelhiPolice को कई बार सबूत सहित लिखित मे दे चुका हूँ मेरे निवास पर एक PCR एक सिपाही के साथ तैनात है
रात मे जिहादियो ने PCR के शीशे तोड़कर संदेश दिया है@CPDelhi मेरी व मेरे परिवार की सुरक्षा का पुख़्ता प्रबंध करे pic.twitter.com/nEwGTN4TYA
— Naveen Kumar Jindal 🇮🇳 (@naveenjindalbjp) July 17, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2022 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

