Presidential Election 2022: आप सांसद हरभजन सिंह और बीजेपी एमपी गौतम गंभीर ने दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला
राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है. आप सांसद हरभजन सिंह और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर सांसद भवन पहुंचकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला.
Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है. आप सांसद हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला. राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला है.
बता दें कि राष्ट्रपति का चुनाव इलेक्टोरल कॉलेज के सदस्यों द्वारा किया जाता है। भारत में जनता के चुने हुए प्रतिनिधि यानी सांसद और विधायक वोट डालते हैं, जिन्हें इलेक्टोरल कॉलेज कहते हैं. इस इलेक्टोरल कॉलेज में लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य और इसके साथ सभी विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य होते हैं. इनमें से हर एक को इलेक्टर कहा जाता है. राज्य विधान परिषद और लोकसभा और राज्यसभा के नॉमिनेटेड सदस्य इस चुनाव का हिस्सा नहीं होते, क्योंकि इन्हें जनता द्वारा नहीं चुना जाता है.
Delhi | AAP MP Harbhajan Singh & BJP MP Gautam Gambhir cast their votes for the Presidential polls pic.twitter.com/BBicynFPZl
— ANI (@ANI) July 18, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2022 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

