देश

दिल्ली में AAP को बड़ा झटका, बवाना से पार्षद पवन सहरावत BJP में शामिल

एमसीडी की स्टैंडिंग कमिटी के चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है. बवाना से आप के पार्षद पवन सहरावत बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इस चुनाव में आप और बीजेपी दोनों जोर लगा रही है.

दिल्ली में AAP को बड़ा झटका, बवाना से पार्षद पवन सहरावत BJP में शामिल
Pawan Sehrawat Joins BJP (Photo Credits ANI)

AAP Councillor Pawan Sehrawat Joins BJP: एमसीडी की स्टैंडिंग कमिटी के चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है. बवाना से आप के पार्षद पवन सहरावत  बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इस चुनाव में आप और बीजेपी दोनों जोर लगा रही है. बता दें कि दिल्ली मेयर का चुनाव होने के बाद स्टैंडिंग कमिटी का चुनाव नहीं हो पाया था. जिसके लिए चुनाव होना है. वहीँ चुनाव से पहले बीजेपी ने आप के एक पार्षद को तोड़कर बीजेपी में शामिल कर लिया है. जो आम आदमी पार्टी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं माना जा रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि  आने वाले दिनों में बीजेपी आप के और पार्षदों को तोड़ने की कोशिश करेगी.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2023 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).