देश

Video: दिल्ली में युवती की बेरहमी से पिटाई, DCW ने दिल्ली पुलिस को दिया नोटिस, 48 घंटे में मांगी रिपोर्ट

आरडब्ल्यूए और इलाके के कुछ निवासियों ने इस मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग से संपर्क किया था. उनका आरोप है कि आरोपी नशेड़ी है और उसने लड़की को बंदी बनाकर रखा है. आरोपी लड़की को कई बार बेरहमी से सबके सामने पीट चुका है.

Video: दिल्ली में युवती की बेरहमी से पिटाई, DCW ने दिल्ली पुलिस को दिया नोटिस, 48 घंटे में मांगी रिपोर्ट
(Photo Credit : Twitter)

12 फरवरी: दिल्ली (Delhi) के पश्चिम विहार में युवती को सरेराह पीटने (Girl Brutally Beaten) का एक वीडियो सामने आया है. दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने यह वीडियो (Video) शेयर किया है आरोपी के खिलाफ कार्रवाई (Action) करने के निर्देश दिए हैं. आरडब्ल्यूए और इलाके के कुछ निवासियों ने इस मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग से संपर्क किया था. उनका आरोप है कि आरोपी नशेड़ी है और उसने लड़की को बंदी बनाकर रखा है. आरोपी लड़की को कई बार बेरहमी से सबके सामने पीट चुका है.

मामले का संज्ञान लेते हुए स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा "पश्चिम विहार की RWA से काफ़ी लोग मुझसे मिलने आए. उन्होंने मुझे ये विडिओ दिखायी कि कैसे लड़की को बेरहमी से एक आदमी मार रहा है. उनका कहना है ऐसा हर दूसरे दिन होता है. मैंने दिल्ली पुलिस को नोटिस इशू किया है. FIR दर्ज कर सख़्त से सख़्त कार्यवाही और लड़की की सुरक्षा होनी ही चाहिए!"

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2022 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).