Cyber Attack: यूपी परिवहन निगम यानी की वेबसाइट पर साइबर अटैक, हैकर्स ने मांगी 40 करोड़ की फिरौती
हैकर्स का कहना है कि अगर दो दिन में 40 करोड़ बिटकॉइन नहीं दिए गए तो दोगुना 80 करोड़ कर दिया जाएगा. मामले में परिवहन निगम के जीएम आईटी यजुवेंद्र सिंह ने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.
Cyber attack on UP Transport Corporation: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम यानी UPSRTC की ई-टिकट बुकिंग वेबसाइट को हैक करने वाले हैकर्स ने 40 करोड़ बिटकॉइन की फिरौती मांगी है. साइट को हैक बुधवार को किया गया था, जिसके कारण पूरी ई-टिकटिंग की व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. किसी भी तरह से ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है. हैकर्स का कहना है कि अगर दो दिन में 40 करोड़ बिटकॉइन नहीं दिए गए तो दोगुना 80 करोड़ कर दिया जाएगा. मामले में परिवहन निगम के जीएम आईटी यजुवेंद्र सिंह ने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि अब इसे पूरी तरह से बहाल करने में 10 दिन का समय लगेगा.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2023 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

