Video : उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर के नई मंडी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आनेवाले आदर्श कॉलोनी में कल एक महिला की उसके घर के ही सामने एक आरोपी ने चेन स्नाचिंग की. इस मामले में पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक़ महिला सुबह मोर्निंग वॉक से लौट रही थी. इसी दौरान घर के पास आकर जब वो गेट के पास खड़ी हुई तो आरोपी ने पीछे से आकर मंगलसूत्र खींचा और फरार हो गया. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी. पुलिस इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही थी. पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम शुभम कश्यप बताया जा रहा है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @HateDetectors नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े :Chain Snatching In Ghaziabad: दिनदहाड़े महिला के गले से बाइकसवार बदमाशों ने छीनी चेन, गाजियाबाद का वीडियो हुआ वायरल-Video

देखें वीडियो :

 

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)