देश

Etawah Shocker: साले ने जीजा की चाकू घोंपकर की हत्या, सामने आया घटना का विचलित कर देने वाला VIDEO

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने इटावा रेलवे स्टेशन के बाहर दिनदहाड़े अपने जीजा की हत्या कर दी. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.

Etawah Shocker: साले ने जीजा की चाकू घोंपकर की हत्या, सामने आया घटना का विचलित कर देने वाला VIDEO
Screenshot of the video (Photo Credit: X/@9tvBharat)

Etawah Shocker: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने इटावा रेलवे स्टेशन के बाहर दिनदहाड़े अपने जीजा की हत्या कर दी. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें आरोपी अपने जीजा के खून से लथपथ शव को घसीटते हुए बीच सड़क पर फेंकता हुआ नजर आ रहा है. जानकारी के मुताबिक, यह हत्या 'नुक्कड़' नाम की एक चाय की दुकान पर हुई. पीड़ित ने परिवार की मर्जी के खिलाफ आरोपी भोलू यादव की बहन से विवाह किया था. इस हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. अधिकारियों ने पीड़ित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अपनी जांच शुरू कर दी है.

साले ने जीचा की चाकू घोंपकर की हत्या (वीडियो में विचलित करने वाले दृश्य हैं, दर्शक अपने विवेकानुसार देखें)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2024 08:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).