'उम्र को ध्यान में रखकर जिम और मेडिटेशन करें', सीएम ममता बनर्जी पर 'निरहुआ' का तंज (Watch Video)
बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' आज पश्चिम बंगाल के आसनसोल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पवन सिंह के चुनाव लड़ने से मना करने और सीएम ममता बनर्जी को चोट लगने पर प्रतिक्रिया दी.
Nirahua' reacts on CM Mamata Banerjee: बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' आज पश्चिम बंगाल के आसनसोल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पवन सिंह के चुनाव लड़ने से मना करने और सीएम ममता बनर्जी को चोट लगने पर प्रतिक्रिया दी. निरहुआ ने कहा कि हम यहां बीजेपी के एक कार्यक्रम के लिए आए थे. भोजपुरी गायक पवन सिंह आसनसोल से चुनाव लड़ेंगे या नहीं यह पार्टी तय करती है, मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं. आगे उन्होंने कहा- सीएम ममता बनर्जी को अपना ध्यान रखना चाहिए. उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि किस आयु में आपको जिम और किसी आयु में मेडिटेशन करना चाहिए.
वीडियो देखें:
#WATCH आसनसोल, पश्चिम बंगाल: सीएम ममता बनर्जी को चोट लगने पर बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने कहा, "उन्हें ध्यान रखना चाहिए। मुझे लगता है सबको ध्यान रखना चाहिए और किस आयु में आपको जीम और मेडिटेशन करना चाहिए इसका सबको ध्यान रखना पड़ेगा।...." pic.twitter.com/pk7ZUT8hTm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2024 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

