Bihar Shocker! बदचलन होने के आरोप में लोहे की गरम रॉड से महिला की पिटाई, भरी पंचायत में निर्वस्त्र करने की कोशिश
बिहार के मधेपुरा में एक महिला पर बदचलन होने का आरोप लगाकर भरी पंचायत में लोहे की गरम रॉड से उसकी पिटाई की गई. महिला को न सिर्फ बेरहमी से पीटा गया, बल्कि सबके सानवे उसे निर्वस्त्र करने की भी कोशिश की गई. एनसीडब्ल्यू इंडिया ने वीभत्स घटना को संज्ञान लेते हुई त्वरित कार्रवाई की मांग की है.
Bihar Shocker! बिहार (Bihar) के सुशासन में चीरहरण की एक हैरान करने वाली घटना का वीडियो सामने आया है. राज्य के मधेपुरा में एक महिला पर बदचलन होने का आरोप लगाकर भरी पंचायत में लोहे की गरम रॉड (Woman Beaten By Hot Iron Rod) से उसकी पिटाई की गई. महिला को न सिर्फ बेरहमी से पीटा गया, बल्कि सबके सामने उसे निर्वस्त्र करने की भी कोशिश की गई. पीड़ित महिला के अनुसार, कुछ लोगों ने उसका सामूहिक बलात्कार (Gangrape) करने की कोशिश की थी, जिसका विरोध करने पर बेरहमी से उसकी पिटाई की गई.
इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद एनसीडब्ल्यू इंडिया ने वीभत्स घटना का संज्ञान लेते हुए इसके बारे में @sharmarekha डीजीपी को लिखा है और बिहार पुलिस से तुरंत प्राथमिकी दर्ज करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है. इसके साथ ही पीड़ित महिला के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार और सुरक्षा की भी मांग की है. इतना ही नहीं एनसीडब्ल्यू ने यह भी कहा है कि 7 दिनों के भीतर मामले में की गई कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया जाए.
देखें वीडियो-
सुशासन में चीरहरण
बिहार के मधेपुरा में महिला पर बदचलन होने का आरोप लगाकर भरी पंचायत में लोहे की रॉड गरम करके बेरहमी से पिटाई की. इस दौरान महिला को निर्वस्त्र करने की भी कोशिश हुई. महिला के मुताबिक कुछ लोगों ने उसका सामूहिक बलात्कार की कोशिश की थी, जिसका विरोध करने पर पिटाई हुई. pic.twitter.com/xQvmxOXYGH
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) March 24, 2022
एनसीडब्ल्यू ने घटना का संज्ञान लिया
@NCWIndia has taken cognizance of the gruesome incident.Chairperson @sharmarekha has written to DGP @bihar_police to register FIR immediately & to arrest all the accused.NCW has also sought best medical treatment & safety for the victim.Action taken must be apprised within 7 days
— NCW (@NCWIndia) March 24, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2022 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

