देश

VIDEO: चमत्कार! बिहार के गया में बुजुर्ग के ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी, लेकिन एक खरोच तक नहीं आई, लोग हैरान

गया पहाड़पुर रेलवे स्टेशन की डाउन लाइन पर मालगाड़ी खड़ी थी. इसी बीच बुजुर्ग मालगाड़ी के डिब्बे के नीचे से रेलवे लाइन को पार कर रहा था. तभी अचानक मालगाड़ी का सिग्नल हो गया और वह खुल गई. लेकिन बुजुर्ग की सूझ बूझ के चलते उसकी जान बच गई.

VIDEO: चमत्कार! बिहार के गया में बुजुर्ग के ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी, लेकिन एक खरोच तक नहीं आई, लोग हैरान

कहावत है कि मारने वाले से बड़ा बचाने वाला है. कुछ इसी तरह से बिहार में गया में एक चमत्कार देखने को मिला. दरअसल गया पहाड़पुर रेलवे स्टेशन की डाउन लाइन पर मालगाड़ी खड़ी थी. सिग्नल के इंतजार में करीब 1 से 2 घंटे तक मालगाड़ी खड़ी थी. बुजुर्ग को रेलवे लाइन की दूसरी ओर जाना था इसलिए बुजुर्ग मालगाड़ी के डिब्बे के नीचे से रेलवे लाइन को पार कर रहा था तभी अचानक मालगाड़ी का सिग्नल हो गया और वह खुल गई. ऐसे में बुर्जुग सूझ बूझ दिखाते हुए पटरी के बीच में ही लेट गया. ट्रेन जाने के बाद वह फिर से पानी लाठी लेकर खड़ा हो गया. जिसके देखने के बाद लोग हैरान हो गए और कहने लगे कि यह एक चमत्कार है. क्योंकि ट्रेन गुजर गई लेकिन बुजुर्ग को एक भी खरोच नहीं आई.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2023 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).