Ayodhya Ram Mandir Song: राम लला के स्वागत के लिए गीताबेन रबारी ने गाया ‘श्री राम घर आए’, पीएम मोदी ने शेयर किया भावविभोर करने वाला यह भजन (Watch Video)
गीताबेन रबारी ने राम लला के स्वागत के लिए श्री राम घर आए भजन गाया है. उनकी मधुर आवाज में गाए गए इस भजन को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर शेयर किया है.
Ayodhya Ram Mandir Song Video: अयोध्या (Ayodhya) में श्रीराम (Shri Ram) के भव्य और दिव्य मंदिर में राम लला (Ram Lala) की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जाने वाली है. ऐसे में पूरी अयोध्या श्रीराम के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी है, श्रीराम की इस नगरी में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है. इसके साथ ही श्रीराम के स्वागत के लिए कई गायक मधुर व भावविभोर करने वाली भजन भी तैयार कर रहे हैं. इसी कड़ी में गीताबेन रबारी (Geetaben Rabari) ने राम लला के स्वागत के लिए 'श्री राम घर आए' भजन गाया है. उनकी मधुर आवाज में गाए गए इस भजन को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एक्स पर शेयर किया है.
इसके साथ कैप्शन लिखा है- अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दिव्य-भव्य मंदिर में राम लला के आगमन का इंतजार खत्म होने वाला. देशभर के मेरे परिवारजनों को उनकी प्राण-प्रतिष्ठा की बेसब्री से प्रतीक्षा है. उनके स्वागत में गीताबेन रबारी जी का ये भजन भावविभोर करने वाला है. यह भी पढ़ें: Ram Mandir Song Teaser Released: राम मंदिर उद्घाटन के मराठी गाने का टीजर रिलीज, BJP नेता अतुल शाह ने लॉन्च किया वीडियो
गीताबेन रबारी का भावविभोर करने वाला भजन-
अयोध्या में प्रभु श्री राम के दिव्य-भव्य मंदिर में राम लला के आगमन का इंतजार खत्म होने वाला है। देशभर के मेरे परिवारजनों को उनकी प्राण-प्रतिष्ठा की बेसब्री से प्रतीक्षा है। उनके स्वागत में गीताबेन रबारी जी का ये भजन भावविभोर करने वाला है। #ShriRamBhajanhttps://t.co/ctWYhcPM4h
— Narendra Modi (@narendramodi) January 7, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2024 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

