Helicopter Crash Video: अरुणाचल प्रदेश में सैन्य हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन पायलटों ने गवांई जान, देखिए हादसे का वीडियो
हादसे में तीन पायलटों ने अपनी जान गवां दी है, जिनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं. टूटिंग हेडक्वार्टर से 25 किमी दूर ये हादसा हुआ.
अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां के सिंगिंग गांव के पास सेना का हेलिकॉप्टर रुद्र (Rudra) क्रैश हो गया. हादसे में तीन पायलटों ने अपनी जान गवां दी है, जिनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं. टूटिंग हेडक्वार्टर से 25 किमी दूर ये हादसा हुआ, जोसड़क मार्ग से कनेक्टेड नहीं है. हालांकि, रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है.
घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है. रुद्र सेना का अटैक हेलिकॉप्टर है. इससे पहले अरुणाचल के तवांग में 5 अक्टूबर को सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था. इसमें एक पायलट शहीद हो गया था. वहीं, दूसरे पायलट को गंभीर हालत में नजदीकी आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.
#UPDATE | Arunachal Pradesh chopper crash: 2 dead bodies recovered out of 3 that were seen. Efforts underway to recover the third body: Indian army https://t.co/6OACK5K7qj
— ANI (@ANI) October 21, 2022
Army helicoter likely HAL Rudra crashed in Arunachal's upper Siang. Search ops on.pic.twitter.com/L1G7xs0jd7
— WLVN Analysis🔍 (@TheLegateIN) October 21, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2022 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

