देश

Jagan Mohan Reddy in Delhi: चंद्रबाबू नायडू के बाद आंध्रप्रदेश के सीएम वायएस जगनमोहन रेड्डी भी पहुंचे दिल्ली, अमित शाह-जेपी नड्डा से कर सकतें हैं मुलाक़ात

CM YS Jagan Mohan Reddy to visit Delhi: चंद्रबाबू नायडू के बाद अब आंध्रप्रदेश के सीएम वायएस जगनमोहन रेड्डी भी भाजपा हाईकमांड से मिलने पहुंचे दिल्ली

Jagan Mohan Reddy in Delhi: चंद्रबाबू नायडू के बाद आंध्रप्रदेश के सीएम वायएस जगनमोहन रेड्डी भी पहुंचे दिल्ली, अमित शाह-जेपी नड्डा से कर सकतें हैं मुलाक़ात
Jagan Mohan Reddy-(Photo Credits ANI)

 Jagan Mohan Reddy in Delhi: दक्षिण भारत में भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 कि बिसात बिछाई जा रही है, आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बाद अब राज्य के मौजूदा सीएम वाय. एस जगनमोहन रेड्डी भी दिल्ली  दौरे पर हैं, बताया जा रहा है कि रेड्डी आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से मिलने मिलेंगे हैं. जानकारी के मुताबिक़ आगामी लोकसभा चुनावों के लिए TDP प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू एनडीए के साथ गठबंधन को लेकर वार्ता के लिए दिल्ली पहुंचे हैं. भाजपा के लिए दक्षिण भारत काफी अहम है क्योंकि इस प्रदेश में उसका जनाधर कम है. दक्षिण भारत में लोकसभा की 132 सीटें हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन को 31 सीटें मिली थी. कांग्रेस गठबंधन को तब 65 सीटें और अन्य को 36 सीटों पर जीत मिली थी. इसलिए भाजपा आंध्रप्रदेश के प्रमुख नेताओं को साधने में जुट गई है.

जगनमोहन रेड्डी पहुंचे दिल्ली:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2024 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).